Ghee With Shatavari Benefits For Women Health

महिलाएं रोज खाएं यह घी, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

Ghee With Shatavari Benefits For Women Health : आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन जड़ी-बूटियों के गुणों की वजह से इन्हें अमृत भी कहा जाता है। गिलोय, गुग्गुल और भी कई ऐसे आयुर्वेदिक हर्ब हैं, जो बीमारियों से आपका बचाव कर सकते हैं। लेकिन इन्हें खाने का सही तरीका, मात्रा और समय जानना आपके लिए जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे ही हर्ब के बारे में बता रहे हैं, जिसे अगर महिलाएं घी में मिलाकर रोज खाएंगी, तो उन्हें 10 से ज्यादा बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। इस आयुर्वेदिक हर्ब का नाम शतावरी है। इसके फायदों की वजह से इसे जादुई भी कहा जाता है।

शतावरी को घी में मिलाकर महिलाओं को किस तरह खाना है और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं।

महिलाएं घी में मिलाकर खाएं शतावरी पाउडर (How to take Shatavari with Ghee)

Ghee With Shatavari Benefits For Women Health

  • शतावरी को घी के साथ खाने से महिलाओं को मिलेंगे ये फायदे
  • शतावरी को 100 जड़ो वाला हर्ब कहा जाता है। इस हर्ब की जड़ सबसे अधिक गुणकारी होती है।
  • शतावरी को महिलाओं का सच्चा दोस्त कहा जाता है।
  • महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम और हार्मोन्स पर इसका असर बहुत अधिक होता है।
  • पीरियड्स शुरू होने से लेकर मेनोपॉज तक शतावरी बेहद फायदेमंद मानी जाती है।
  • इसे घी के रूप में खाना या इसमें घी मिलाकर खाना महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फर्टिलिटी बढ़ाने में काम आती है।
  • इसे घी के तौर पर खाने से इसके गुण और बढ़ जाते हैं। यह टेस्ट में कड़वी होती है और इसकी तासीर ठंडी होती है।
  • यह वात और पित्त को बैलेंस करती है।
  • पीएमएस के लक्षणों को कम करने में भी शतावरी घी फायदेमंद है।
  • यह पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो को रेगुलर करता है।
  • जिन महिलाओं को पेरिमेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज या मूड स्विंग्स की समस्या होती है, उन्हें इस घी का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम कर अच्छी नींद लाने में भी यह घी फायदेमंद है।
  • यह घी डाइजेशन को भी सुधारता है।

कैसे तैयार करें शतावरी घी?

  • 2 टेबलस्पून शतावरी पाउडर लें।
  • 6 टेबलस्पून घी लें।
  • लगभग 1 कप पानी लें।
  • शतावरी पाउडर को पानी में डालें।
  • इसे चौथाई रह जाने तक मीडियम आंच पर उबालें।
  • अब इसे छान लें।
  • छानने के बाद घी और शतावरी लिक्विड को मिलाएं।
  • इसे पानी के भाप बन जाने तक उबालें।
  • इसमें 1-2 घंटे लग सकते हैं।
  • शतावरी घी तैयार है।
  • इसे रोज आधे से 1 टीस्पून खाने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें।
  • आप नॉर्मल शतावरी पाउडर को भी घी के साथ ले सकती हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : 8th Month Pregnancy Symptoms, Baby-Growth And Precautions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *