7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day

Valentine’s Day 2023:  वैलेंटाइन डे को रोमांटिक बनाने के लिए भारत के ये 7 शहर बेस्ट हैं

7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day    7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day

 Valentine’s Day 2023:7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day वैलेंटाइन्स डे कपल्स के लिए बेहद खास दिन होता है, इस दिन उन्हें एक दूसरे को अपना प्यार जताने का खास मौका मिलता है। सिर्फ रोमांटिक डिनर प्लान करने की जगह इस बार अपने पार्टनर को क्यों न भारत के किसी खूबसूरत शहर की सैर कराई जाए। आप अपने पार्टनर के साथ सुकून के कुछ पल बिताना चाह रहे हों या फिर एंडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाएं हैं 7 ऐसे शहर जो वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक समय बिताने के लिए बेस्ट हैं।

1. श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर  :7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day 

7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day

भारत का स्विटज़रलैंड कहे जाने वाले श्रीनगर की झीलें और खूबसूरत बाग़ आपके होश उड़ा देंगे। यहां के नज़ारे इतने सुंदर हैं कि आप अपनी नज़रें हटा नहीं पाएंगे। । यहां से आप शानदार घाटी का नजारा देख सकते हैं। यहां के खूबसूरत झरनों के साथ लोग फोटो जरूर खिचवाते हैं।  हाउस बोट, शिकारा और यहां का लज़ीज़ खाना रोमांटिक समय बिताने के लिए बेस्ट हैं।

2. आगरा, उत्तर प्रदेश : 7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day   

7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day

आगरा का ताज महल प्रेम का प्रतीक माना जाता है, तो वैलेंटाइन डे का दिन यहां बिताने से बेहतर और क्या हो सकता है। समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लुभावनी वास्तुकला और खूबसूरत सनसेट के लिए मशहूर आगरा कपल्स के लिए एक अनूठा और यादगार अनुभव देगा।

3. उदयपुर, राजस्थान : 7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day 

7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day

झीलों का शहर उदयपुर, एक रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट है। यहां के खूबसूरत महल, तालाब और मंदिर घूमने लायक जगहें हैं। आप यहां पिचोला लेक पर बोट की सैर करते हुए वैलेंटाइन डे मना सकते हैं। कैंडल लाइट डिनर के लिए पहाड़ी के ऊपर स्थित किसी रेस्ट्रॉरेंट पर जा सकते हैं, जहां आपको शहर का पूरा नज़ारा दिखेगा।

4. गोवा : 7 Most Romantic Cities In India For The Perfect Valentine’s Day Celebration

7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day

जब बात आती है रोमांटिक डेस्टीनेशन की तो गोवा नाम सबसे ऊपर होता है। यहां के खूबसूरत बीच, बैकवॉटर्स और संस्कृति सभी का दिल खुश कर देते हैं। कपल्स यहां क्रूज़ का मज़ा ले सकते हैं, ऐतिहासिक जगहों की सैर कर सकते हैं और लोकल खाने का मज़ा भी उठा सकते हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके में होने के बावजूद यह बीच बेहद शांत है और Couples के लिए गोवा की सबसे Best जगहों में से एक है। Sinquerim Beach पर हर वक्त देश-विदेश के पर्यटक आते हैं ।

5. पुडुचेरी : 7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day 

7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day       

पुडुचेरी की पत्थर की गलियां, नीला पानी और मीलों फैली प्राकृतिक सुंदरता आपको चकित कर देगी। यहां घूमने के लिए दिलचस्प जगहों में प्राचीन मंदिर और चर्च, ऑरोविले, कई संग्रहालय और कुछ खूबसूरत बीच शामिल हैं।

6. ऐलप्पी, केरल : 7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day 

7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day

केरल के इस खूबसूरत शहर को भारत का वेनिस भी कहा जाता है। केरल की यह आकर्षक और रोमांटिक जगह वैलेंटाइन्स डे मनाने के लिए बेस्ट है। शांत बैकवॉटर्स, खूबसूरत बीच, मज़ेदार हाउसबोट्स के साथ यहां कपल्स के लिए काफी कुछ है।

7. अंडमान और निकोबार आइलैंड्स :7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine’s Day 

jagran7 Romantic Cities In India To Celebrate Valentine's Day

वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए अंडमान और निकोबार आइलैंड्स के खूबसूरत नज़ारे भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप यहां सनसेट देख सकते हैं, ऐतिहासिक साइट्स, वॉटर स्पोर्ट्स के साथ बीच पर रिलेक्स भी कर सकते हैं।

 

 

और पढ़ें.. Make these 5 promises on promise day, sweetness will come in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *