Bigg Boss 17 Contestants List

Bigg Boss 17: अभिषेक मल्हान समेत ये चेहरे बिग बॉस 17 में आ सकते हैं नजर

Bigg Boss 17 Contestants List : बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो गया है और बिग बॉस 17 की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल फैंस को लग रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 के ही बहुत सारे कंटेस्टेंट को बिग बॉस 17 में भाग लेना चाहिए। ऐसे में लगातार सोशल मीडिया पर कुछ नाम सामने आ रहे हैं, जो बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट बन सकते हैं। चलिए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।

क्या अभिषेक मल्हान बिग बॉस 17 में आएंगे? 

Bigg Boss 17 Contestants List

अभिषेक मल्हान को बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता के रुप में देखा जा रहा था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। पर कहा जा रहा है कि अभिषेक इस गेम को बहुत अच्छे से समझते हैं और उन्हें बिग बॉस 17 में जरूर आना चाहिए। अभिषेक मल्हान की तरफ से इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, एल्विश यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो बिग बॉस 17 के बाद अगर उन्हें शो ऑफर हुआ, तो वो काम करना चाहेंगे। इस साल नहीं।

बिग बॉस 17 में जाएंगी जिया शंकर? 

Bigg Boss 17 Contestants List

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रह पोस्ट के मुताबिक भी जिया शंकर बिग बॉस 17 का हिस्सा बन सकती हैं। दरअसल जिया और अभिषेक की दोस्ती फैंस न बिग बॉस ओटीटी 2 में बहुत पसंद की थी। ऐसे में दोनों को एक साथ देखने के लिए फैंस डिमांड कर रहे हैं।

बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी

Bigg Boss 17 Contestants List

ढेर सारे टीवी सीरियल में काम कर चुकी दिव्यांका त्रिपाठी भी बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं। टीवी एक्ट्रेस ने ये हैं मोहब्बतें शो का हिस्सा बनकर फैंस का दिल जीता था।

क्या अंजली अरोड़ा बिग बॉस 17 में आएंगी? 

Bigg Boss 17 Contestants List

सोशल मीडिया पर अपने डांस से धूम मचाने वाली अंजली अरोड़ा लोकअप शो कर चुकी हैं। कहा जा रह है कि वो भी बिग बॉस 17 में नजर आ सकती हैं।

क्या यूट्यूबर सौरभ जोशी बिग बॉस 17 में दिखेंगे?

Bigg Boss 17 Contestants List

बिग बॉस ओटीटी 2 में ढेर सारे यूट्यूबर देखने के लिए मिले। इसी को देखते हुए यूट्यूबर सौरभ जोशी का नाम भी बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट की लिस्ट में सामने आ रहा है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jyoti Patrika के साथ।

Read This Also : These 5 Qualities May Make Elvish Yadav Winner Of Bigg Boss OTT 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *