How to Stop Spending Money

Saving Tips: फिजूलखर्ची पर करना चाहते हैं कंट्रोल तो अपनाएं ये आदतें

How to Stop Spending Money : महंगाई के इस दौर में सैलरी कितनी भी क्यों ना बढ़ जाएं पैसे कब खर्च हो जाते हैं यह हमें पता ही नहीं चलता। ऐसे में अगर आप भी पैसों को मैनेज करना नहीं जानती हैं तो आपको आगे जाकर दिक्कत आ सकती हैं। फिजूलखर्ची पर रोक लगाना इतना भी मुश्किल नहीं हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फिजूलखर्ची पर रोक लगा सकती हैं और अपने पैसे बचा सकती हैं।

खर्च का बजट बनाएं

How to Stop Spending Money

अपने महीने के खर्च का पहले ही बजट तैयार कर लें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप अच्छी सेविंग्स कर सकती हैं। इसके लिए आप ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। आपको बनाएं गए बजट के अनुशार ही चलना चाहिए।

बचत करना सीखें

How to Stop Spending Money

बचत करने की आदत अपनाना काफी ज्यादा जरूरी हैं। थोड़ी- थोड़ी बचत कर आप हर महीने के हजारों रुपये बचा सकती हैं। बचल किए हुए पैसे का आप चाहे तो एफडी या फिर कही इन पैसों को लगा सकती हैं। जीवन का कोई भरोसा नहीं होता, ऐसे में हर एक इंसान को बचत करना काफी ज्यादा जरूरी हैं।

मॉल ज्यादा ना जाएं

How to Stop Spending Money

अगर आप भी फ्री समय में ज्यादातर मॉल जाती हैं तो कोशिश करें की मॉल केवल काम के समय ही जाएं। ऐसा अगर आप करती हैं तो आप हर महीने अपने हजारों रुपये बचा सकती हैं। मॉल जाने के बाद हम कई बार फिजूलखर्ची करते हैं। इसलिए केवल काम के समय ही बाहर जाना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : Follow 5 Tips While Shopping With Credit Card

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *