Best Bridal Necklace Designs Worn by Bollywood Brides

Table of Contents

Parineeti Raghav Wedding Ceremony: राघव और परिणिति हुए एक, देखें कपल की खूबसूरत फोटोज

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photos : परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद लगातार जोड़े की नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। आप भी यहां दोनों की लेटेस्ट फोटोज देख सकते हैं। तस्वीरों में राघव और परिणीति बेहद खूबसूरत और एक दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

राघव परिणीति की लेटेस्ट फोटो

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding PhotosParineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photos

परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज की डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई थी। दोनों ने बेहद रोयल अंदाज में शादी की सभी रस्मों को निभाया है। कपल के शादी से जुड़ी हर एक फोटो जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में कपल के क्लोज रिलेटिव भी नजर आ रहे हैं। इसी बीच लगातार एयरपोर्ट पर कई सेलिब्रिटीज को भी स्पॉट किया गया है।

शादी के बाद परिणीति और राघव की पहली तस्वीर 

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photos

24 सितम्बर 2023, उदयपुर में काफी रॉयल अंदाज में शादी करने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे के हो चुके हैं। वहीं दोनों की शादी के बाद की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में परिणीति पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं और राघव ने ने ब्लैक आउटफिट पहना है।

बोट के जरिये निकली बारात 

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ राघव बोट के जरिये बारात को लेकर गये हैं।

राघव की हुई परिणीति 

खबरों के अनुसार राघव और परिणीति की शादी के सात फेरे हो चुके हैं और दोनों जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो हो चुके हैं। लाल रंग की इस ओपन कार में परिणीति की विदाई होने वाली है।

मनीष मल्होत्रा को किया गया स्पॉट 

परिणीति और राघव की शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी आए हैं। बता दें कि उन्हें कुछ ही देर पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

इसके अलावा सान्या मिर्ज़ा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इसके अलावा हरभजन सिंह अपनी धर्म पत्नी गीता बसरा के साथ शादी में आते हुए देखे गये हैं। वहीं आदित्य ठाकरे भी इन दोनों की शादी में आने के लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गये हैं।

परिणीति और राघव के संगीत की तस्वीरें 

कल रात हुए संगीत के फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इसमें परिणीति ने सिल्वर कलर की आउटफिट को पहना है। वहीं राघव ने ऑल ब्लैक लुक को चुना है।

इस तरह से किया मेहमानों का स्वागत 

दोनों की शादी की तैयारियां बेहद रॉयल अंदाज में की गई हैं और इसी बीच हमारे पास गेस्ट के रूम्स में रखे गये वेलकम कार्ड्स और की-बैग की तस्वीरें आई नजर।

कपल को साथ में किया गया स्पॉट 

वहीं शादी से पहले परिणीति और राघव को एक साथ एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया है। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

शादी में नवराज हंश करेंगे परफॉर्म 

जी हां, ऐसी खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड पंजाबी सिंगर नवराज हंस भी पहुंच चुके हैं। पंजाब में नवराज हंस को काफी पसंद किया जाता है।

परिणीति और राघव चड्ढा हल्दी वेडिंग डेकोर

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photos

सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की हल्दी रस्म से जुड़ी डेकोरेशन से जुड़ी फोटोज वायरल होने के मुताबिक परिणीती की हल्दी की रस्में शुरू हो चुकी है। हल्दी रस्म के लिए सफेद गुलाब, रजनीगंधा और अन्य फूल से वेन्यू को सजाया गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति को दी बधाई

 

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर परिणिती को बधाई दी। इस पोस्ट में उन्होंने परिणीती की एक प्यारी फोटो डाली है, जिस पर प्रियंका ने लिखा कि ‘ मेरी प्यारी छोटी बहन ऐसे ही खुश रहना, जितनी पहले थी, अपने इस खास दिन के लिए।

परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी हुई शुरू

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photos

आज सुबह 10 बजे परिणीती की चूड़ा सेरेमनी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सेरेमनी पूरी हो चुकी है। यह एक प्री-वेडिंग फंक्शन है। इस फंक्शन में मामा द्वारा दुल्हन को चूड़ा पहनाया जाता है। चूड़े को शादी के दिन तक गुलाबी कपड़े में कवर किया जाता है।

परिणीति के पिता पवन चोपड़ा और मां रीना चोपड़ा व उनके भाई उदयपुर पहुंच गए हैं। अब सामने आई वीडियो में देखा गया है कि प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और प्रियंका का भाई भी उदयपुर पहुंच गई हैं।

ढोल-नगाड़े के साथ होगा परिणीति-राघव का स्वागत

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़े के साथ कपल का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया है। इसके साथ ही वहां एक बड़ा पोस्टर भी लगाया गया है। जिस पर लिखा है उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का स्वागत है। परिणीति चोपड़ा अब अपने परिवार वालों के साथ उदयपुर पहुंच गई हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपना यह खास पोस्टर देख लिया है। उन्हें अपने पोस्टर काफी ज्यादा पसंद आया हैं।

शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है। बता दें कि इनकी शादी से जुड़े फंक्शन जैसे मेहंदी सेरेमनी दिल्ली में की गई है।

परिणीति और राघव की डेटिंग की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि काफी साडी जगहों पर एक-साथ स्पॉट किया जाने लगा था। वहीं यह दोनों अक्सर देश से बाहर भी साथ में देखे गये हैं।

परिणीति और राघव कि शादी की रस्में

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Photos

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन 23 सितम्बर को शुरू हो जाएंगे। वहीं 12 बजे से लेकर 4 बजे तक लंच समय रहेगा। इसके बाद शाम के समय संगीत का फंक्शन रखा जाएगा। संगीत सेरेमनी का थीम 90 के दशक से इंस्पायर किया गया है। वहीं यह फंक्शन उदयपुर के द लीला पैलेस में मौजूद गुआवा गार्डन में रखा जाएगा। डिनर के बाद पारिनीति की चूड़ा सेरेमनी का समारोह शुरू होगा। चूड़ा सेरेमनी की रस्म महाराजा सूट में रखी जाएगी।

अगले दिन यानी 24 सितम्बर को राघव की सेहराबंदी की रस्म दोपहर में करीब 2 बजे द लक्स लेक पैलेस में रखी जाएगी। इसके बाद होटल लेक पैलेस से लेकर बारात होटल लीला पैलेस के लिए निकलेगी। इसके लिए बोट का इस्तेमाल किया जाएगा। वेन्यू में पहुंचने के बाद जयमाला, फेरे और विदाई की रस्मों का सिलसिला करीब शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगा।

परिणीति और राघव की रिसेप्शन 

आखिर में ग्रैंड वेडिंग इवेंट के बाद होटल लीला पैलेस के कोर्टयार्ड में ही परिणीति और राघव की रिसेप्शन का ग्रैंड गाला होगा।

वहीं हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां को स्पॉट किया किया है। साथ ही प्रियंका के भाई को भी देखा गया है। इसी बीच खबरें यह भी आ रही हैं कि राघव चड्ढा के आउटफिट्स को डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किया गया है।

कब है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी?

इन दोनों की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। दिल्ली में हो रहे आज मेहंदी के फंक्शन के बाद अब इनकी शादी का फंक्शन दो दिन तक चलने वाला है। शादी की तारीक 23 और 24 सितम्बर है। यह फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में होगा।

अगर आपको परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़ी ये अपडेट पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए Jyoti Patrika को फॉलो करें।

Read This Also : Dream Girl 2 Movie Review

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *