2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

पेट की चर्बी बर्फ की तरह पिघल जाएगी, सुबह घर पर करें ये 2 एक्‍सरसाइज

2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat : दिन-भर लैपटॉप के सामने बैठने, अनहेल्‍दी खाने और खराब लाइफस्‍टाइल के कारण पेट के आस-पास चर्बी जमा हो जाती है। लटकता पेट न सिर्फ आपके लुक को खराब करता है, बल्कि यह अहेल्‍दी भी है। इस तरह के चर्बी की आंतों चर्बी भी कहा जाता है, इससे टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और अन्य समस्‍याएं हो सकती हैं।
इसलिए ढीले और लटके हुए पेट के कारण ज्‍यादातर महिलाओं को चिंता होती है। पेट की चर्बी के बारे में सबसे बुरी बात यह है कि इसे कम करना मुश्किल होता है, खासकर यदि आपके पास बिजी शेड्यूल के कारण जिम जाने का समय नहीं है।
लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आज हम आपको 2 ऐसी एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो विशेष रूप से पेट की मसल्‍स पर काम करती हैं और इस हिस्‍से की चर्बी को जलाती हैं। आपको रोजाना सुबह इन एक्‍सरसाइज को करना है। इन एक्‍सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस एक्‍सपर्ट प्रियंका बता रही हैं।

एक्‍सपर्ट की राय : 2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

एक्‍सपर्ट का कहना है, ”सुबह एक्‍सरसाइज करने से वेट लॉस के साथ चर्बी कम करने, एनर्जी से भरपूर रहने, हड्डियों को मजबूत करने और दिन की सही शुरुआत करने में मदद मिलती है। ये रूटीन ऐसी महिलाओं के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है, जिनके पास शाम को बिल्‍कुल भी समय नहीं होता है। आप अपने दिन की शुरुआत सुपर-चार्जर वर्कआउट के साथ करेंगे, तो पूरे एक्टिव एक्टिव रहेंगे। साथ ही, यह आपको सुबह की धूप पाने में भी मदद करती है, जो विटामिन-डी के लिए जरूरी है।”

सुबह एक्‍सरसाइज करने के फायदे

  • शरीर को हेल्‍दी रखती है।
  • शरीर में जमा टॉक्सिन को दूर करती है।
  • शरीर को रिचार्ज करती है।
  • सुबह एक्‍सरसाइज से तेजी से चर्बी जलती है।
  • सुबह एक्‍सरसाइज करने से आप न सिर्फ वर्कआउट के दौरान, बल्कि पूरे दिन फैट बर्न करते हैं।

फ्लटर किक्स : 2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

फ्लटर किक्स एक एब्डोमिनल एक्सरसाइज है, जो कोर मसल्स को मजबूत करती है। यह पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाने और कैलोरी को बर्न करने में मदद करती है। साथ ही, इससे पोश्चर में सुधार होता है और यह बैलेंस और स्टेबिलिटी में भी सुधार करती है।

विधि

  • पीठ के बल लेट जाएं।
  • हाथों को हिप्‍स के नीचे रखें।
  • फिर दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं।
  • पीठ के निचले हिस्से को जमीन पर ही टिकाएं।
  • अब बाएं पैर को जमीन से कुछ इंच ऊपर उठाएं।
  • 5 सेकंड के लिए इस पोजीशन में रहें।
  • फिर पैरों की पोजिशन को स्विच करें।

माउंटेन क्लाइंबर : 2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

2 Easy Morning Exercises To Lose Belly Fat

माउंटेन क्लाइंबर एक कार्डियो एक्‍सरसाइज है, जो वेट लॉस और शरीर की चर्बी को कम करती है। यह एक्‍सरसाइज आपके शरीर को एक आकर्षक रूप देती है। साथ ही, यह स्टेमिना को बढ़ाने वाली सबसे अच्‍छी एक्‍सरसाइज है। यह आपके दिल को भी हेल्‍दी रखती है।

विधि

  • हाथों और पैरों के बल जमीन पर आ जाएं।
  • रीढ़ को ऊपर की ओर उठाते हुए पैर के पंजों को जमीन पर रखें।
  • अब दाहिने घुटने को चेस्‍ट की ओर लाएं।
  • फिर बाएं घुटने को चेस्‍ट की ओर लाएं।
  • ऐसे ही पैरों को तेजी से चलाएं।
  • इस एक्‍सरसाइज को कम से कम 5 मिनट तक करें।

आप भी इन 2 एक्‍सरसाइज को करके पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। अगर आपको भी फिटनेस से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : Eat These 4 Flour Breads For Weight Loss

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *