How To Keep Fast Pregnant Women On Hariyalli Teej 2023

Hariyali Teej 2023: गर्भवती महिलाएं इस तरह रखें हरियाली तीज का व्रत

How To Keep Fast Pregnant Women On Hariyalli Teej 2023

 

How To Keep Fast Pregnant Women On Hariyalli Teej 2023 :  इस साल सावन की हरियाली तीज 19 अगस्त को है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से कुंवारी कन्याओं को मनवांछित वर मिलता है और सुहागिन महिलाओं को सुखी वाहिक जीवन प्राप्त होता है।

सावन की हरियाली तीज का बहुत महत्व माना जाता है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त, दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा होती है।

मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत कुंवारी कन्या रखे तो मनवांछित वर की प्राप्ति होती है और जल्दी विवाह होता है। वहीं, हरियाली तीज का सुहागिन रखे तो उसे वैवाहिक जीवन के सभी सुख मिलते हैं और पति संग प्यार भी बढ़ता है।

इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं द्वारा इस व्रत को रखने से पति के साथ-साथ संतान से जुड़े संकट भी दूर होते हैं। हालांकि गर्भवती महिलाओं को हरियाली तीज का व्रत रखते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को कैसे रखना चाहिए हरियाली तीज का व्रत।

हरियाली तीज 2023 गर्भवती महिलाएं न रखें निर्जल व्रत 

How To Keep Fast Pregnant Women On Hariyalli Teej 2023

  • शास्त्रों में भी कुछ विशेष परिस्थितियों में नियमों में बदलाव मान्य हैं।
  • अगर आप गर्भवती हैं तो हरियाली तीज के दिन निर्जल व्रत न रखें।
  • गर्भावस्था में रखा गया व्रत अपने आप ही पूर्ण माना जाता है।
  • इस दौरान व्रत रखने से व्रत का अधिक फल भी प्राप्त होता है।

हरियाली तीज 2023 गर्भवती महिलाएं क्या खाएं क्या न खाएं 

How To Keep Fast Pregnant Women On Hariyalli Teej 2023

  • अगर आप गर्भवती हैं तो चाय या कॉफ़ी जैसी चीजें न ग्रहण करें।
  • इसके बदले आप रसीले फल खा सकती हैं। दही ले सकती हैं।
  • साथ ही, आप ज्यादा से ज्यादा पानी भी ग्रहण कर सकती हैं।
  • गर्भवती महिला के लिए व्रत में खाया हुआ मान्य नहीं होता है।

हरियाली तीज 2023 गर्भवती महिलाएं क्या करें क्या न करें 

How To Keep Fast Pregnant Women On Hariyalli Teej 2023

  • गर्भवती महिलाएं हरियाली तीज के दिन दोपहर में न सोएं।
  • हरियाली तीज पर गर्भवती महिलाएं किसी अन्य के घर न जाएं।
  • गर्भवती महिलाएं हरियाली तीज पर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव और पार्वती माता की आरधना करें। मंत्रों का जाप करें।
  • इससे होने वाली संतान पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

अगर आप गर्भावस्था में हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो आपको इस लेख में बताई गई बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका व्रत बिना बाधा के पूर्ण हो सके और आपको कष्ट भी न हो। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : Keep These 6 Things Near Tulsi For Wealth And Progress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *