How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips

कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips

How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips : कई बार ऐसा होता है जब आपकी फेवरेट ड्रेस में दाग लग जाए और रगड़-रगड़ के छुड़ाएं, फिर भी न छूटे तो मन परेशान हो जाता है। अब आपको इन दाग-धब्बों से डरने की जरुरत नहीं है।

अक्सर हमारे कपड़ों पर दाग धब्बे लग जाते हैं। कई बार यह दाग इतनी जिद्दी होते हैं कि कपड़ों (Clothes) से छूटने का नाम नहीं लेते। कपड़ों में लगा दाग कपड़े की रंगत बिगाड़ने के साथ-साथ अच्छा खासा ड्रेस खराब कर देता है। ऐसे में दाग को छुड़ाने के लिए हम उसे वाशिंग मशीन में धोते हैं या हाथों से रगड़ कर धोते हैं।

ऐसे में जरूरत से ज्यादा उस कपड़े को धोने से खराब हो सकता है या फिर फट सकता है। अब आपको इन जिद्दी दागों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। कपड़ों (Clothes Washing Tips) में लगे दाग छुड़ाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की भी जरूरत  नहीं है, क्योंकि रसोई में मौजूद चीजों की मदद से आप आसानी से इन जिद्दी दागों से छुटकारा पा सकते हैं।
आइए जानते हैं कैसे..

नमक और नींबू : How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips

How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips
अगर आप के कपड़ों में तेल या फिर ग्रीस के दाग लग गए हैं तो नमक और नींबू की मदद से इसे साफ करें। इसके लिए दाग वाली जगह पर कटे हुए नींबू में नमक लगाकर रगड़े। दो से तीन बार ऐसा करने से कपड़े में लगा जिद्दी दाग हट जाएगा। आप चाहें तो नमक में अल्कोहल मिलाकर कॉटन की हेल्प से भी दाग को साफ कर सकते हैं।

गुनगुना पानी भी है जिद्दी दाग का इलाज : How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips

How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips
कई बार साधारण दागों को आप केवल गुनगुने पानी से भी साफ कर सकते हैं। जैसे कि अगर कपड़ों पर चाय या कॉफी गिर जाए तो इसे तुरंत साफ करें। इसके लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करने की बजाए गुनगुने पानी में कपड़े को भिगोकर रख दें। बाद में इसे वाशिंग पाउडर या साबुन लगाकर थोड़ी देर रख दें। फिर हल्के हाथों से साफ कर लें।

सिरका होगा मददगार : How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips

How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips
किचन में मौजूद खट्टी चीजें कपड़ों में लगे जिद्दी दाग से छुटकारा दिलाने में बेहद काम आती हैं। इसमें सिरका भी आता है। सिरके को डिटर्जेंट पाउडर में मिलाएं और इस घोल को कपड़े में लगे दाग पर लगाए। अब इसे हल्के हाथों से रगड़े दाग साफ हो जाएगा।

खट्टा दही है बेहद काम का : How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips

How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips
अगर आपके घर में पुरुषों की शर्ट पर पान या गुटके के दाग लग जाते हैं तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन दागों के लिए खट्टा दही ही काफी है। इसके लिए आप खट्टे दही या फिर छाछ में भिगोकर उस शर्ट को रख दें। 15 से 20 मिनट बाद दाग लगी जगह को रगड़ कर साफ कर लें। अगर पहली बार में दाग ना निकले तो इस प्रक्रिया को दोहरा दें, दाग आसानी से हट जाएगा।

बेकिंग सोडा भी है कारगर : How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips

How To Remove Stains From Clothes At Home, 5 Tips
कपड़े में दाग लगने पर उसे तुरंत बेकिंग सोडा मिले पानी से धो लें। कपड़े को इस पानी में 20 मिनट के लिए डिप करके रख दें। एक बार में दाग नहीं जाता है तो इस प्रक्रिया को दो तीन बार दोहराएं, जिससे दाग छूट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *