JSSC Recruitment for the Post of Lady Supervisor

JSSC लेडी सुपरवाइजर के पद पर भर्ती:26 सितंबर से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स करें अप्लाई, 1 लाख से ज्यादा सैलरी

JSSC Recruitment for the Post of Lady Supervisor : झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने लेडी सुपरवाइजर के पद पर भर्ती निकाली है। महिला कैंडिडेट्स एप्लीकेशिन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकती हैं। इस परीक्षा के लिए jssc.nic.in पर आवेदन करना होगा। इन पदों पर सिलेक्शन के लिए होने वाली परीक्षा झारखंड लेडी सुपरवाइजर कॉम्पिटिटिव एग्जाम 2023 है। जेएलएससीई के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे।

कैटेगरी वाइस पदों की संख्या

JSSC Recruitment for the Post of Lady Supervisor : झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने लेडी सुपरवाइजर के पद पर भर्ती निकाली है। महिला कैंडिडेट्स एप्लीकेशिन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकती हैं। इस परी

  • अनारक्षित : 187 पद
  • अनुसूचित जनजाति : 101 पद
  • अनुसूचित जाति : 35 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 42 पद
  • पिछड़ा वर्ग : 35 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर : 44 पद

खास तारीखें

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 26 सितंबर 2023
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 25 अक्टूबर 2023
  • फीस जमा करने की तारीख : 27 अक्टूबर 2023
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की तारीख : 29 अक्टूबर 2023
  • आवेदन में करेक्शन की तारीख : 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2023

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

कैंडिडेट्स ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, होमसाइंस में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन किया हो।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 21 से 38 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

सैलरी

इन पदों के लिए 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के अनुसार मिलेगी।

एप्लीकेशन फीस

उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देना होगी। एससी, एसटी कैटेगरी के लिए यह फीस 50 रुपये है।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन

एग्जाम पैटर्न

  • यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी। इसमें सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप और एमसीक्यू आंसर वाले पूछे जाएंगे।
  • एक सही प्रश्न पर तीन अंक मिलेंगे। हर गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
  • यह परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। पहले पेपर में हिन्दी और इंग्लिश भाषा से 60-60 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Read This Also : UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *