Last Lunar Eclipse 2023 Pregnant Women Precautions

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण के दिन गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, नहीं पहुंचेगा संतान को नुकसान

Last Lunar Eclipse 2023 Pregnant Women Precautions : साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, दिन शनिवार को लगने जा रहा है। शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के दिन के लिए कुछ नियम बताये गए हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। वहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष नियमों का वर्णन मिलता है जिससे ग्रहण का अशुभ प्रभाव उनपर न पड़े। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

दूसरा चंद्र ग्रहण 2023 गर्भवती महिलाएं क्या न करें (What Should Pregnant Women Not Do On Second Lunar Eclipse 2023)

सोएं नहीं 

Last Lunar Eclipse 2023 Pregnant Women Precautions

शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। इसके पीछे का कारण यह माना गया है कि जब मां सोती है तो गर्भ में पल रहा बच्चा भी सो जाता है जिससे राहु का बुरा असर बच्चे के दिमाग पर पड़ता है। इसके परिणाम स्वरूप बच्चे का दिमाह कमजोर हो जाता है।

इन चीजों का इस्तेमाल न करें 

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुओं जैसे कि केंची, चाकू आदि का इस्तेमाल करने के लिए मना किया जाता है। इसके अलावा, सब्जी काटना, सिलाई करना आदि कामों के लिए भी मनाही होती है। ऐसी मान्यता है कि इन चीजों के इस्तेमाल से बच्चे और मां पर बुरा प्रभाव होता है।

तनाव न लें 

चंद्र ग्रहण के दौरान अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो तनाव लेने से बचें, फिर चाहे वो तनाव किसी भी कारण से क्यों न हो। राहु का ग्रहण के दिन दुष्प्रभाव सबसे पहले दिमाग पर ही पड़ता है। अगर आप तनाव मुक्त हैं तो राहु आपको तनावग्रस्त करने की कोशिश करेगा और तनाव पहले से है तो यह और बढ़ेगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण 2023 गर्भवती महिलाएं क्या करें (What Should Pregnant Women Do On Second Lunar Eclipse 2023)

पढ़ें दुर्गा सप्तशती 

Last Lunar Eclipse 2023 Pregnant Women Precautions

चंद्र ग्रहण के दौरान गरभवती महिलाओं को दुर्गासप्तशती का पाठ करने की सलाह दी जाती है। इससे राहु का दुष्प्रभाव कम होता है, बच्चे पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक असर नहीं पड़ता और मां दुर्गा की कृपा भी बनी रहती है।

करें शुद्ध जल से स्नान 

चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करना चाहिए। स्नान करते समय जल में कपूर, गंगाजल या गौमूत्र मिला लेना चाहिए। इससे शिशु और मां का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और ग्रहण का दुश्प्रबहाव भी देखने को नहीं मिलता है।

करें इन मंत्रों का जाप 

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को अपने इष्ट देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके अलावा, राहु और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना गया है। इससे राहु शांत होता है, चंद्रमा कुंडली में मजबूत होता है और मंत्र सिद्धि होती है।

अगर आप भी गरभवती हैं तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान सकती हैं कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दौरान आपको किन सावधानियों को बरतना जरूरी है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : 8th Month Pregnancy Symptoms, Baby-Growth And Precautions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *