National Handloom Day 2023: नेशनल हैंडलूम डे मनाने का उद्देश्य क्या है? जानें इसके बारे में महत्वपूर्णं बातें
National Handloom Day 2023 : हमारे देश की हर चीज में आपको हाथों की कला का समागम मिलेगा। खाने से लेकर दीवारों की कलाकृतियों तक और पहनावे से लेकर बोली तक सभी अनूठे होते हैं। भारतीय सभ्यता में हमेशा पहनावे को बहुत महत्व दिया गया है।
हर प्रांत का अपना अलग पहनावा होता है और वहां के कलाकार उस पहनावे को अलग तरह से बनाते हैं। यहां पर हैंडलूम साड़ियों और कपड़ों की भी बहुत मांग होती है। हैंडलूम को बहुत ही कीमती माना जाता है। इसलिए उनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है जैसे- राजस्थानी चीजें काफी महंगी होती हैं।
हैंडलूम किसे कहते हैं? : National Handloom Day 2023
हैंडलूम दिवस पर बात करने से पहले यह समझने की कोशिश करते हैं कि हैंडलूम किसे कहते हैं। हैंडलूम यानी हाथ से बनी हुई चीजें, जिसे बनाने के लिए मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। हैंडलूम के उत्पाद काफी प्रसिद्ध है, जिसमें बेड शीट, टॉवल, रूमाल, कपड़े की कतरन, तकिया कवर आदि शामिल हैं। हैंडलूम की चीजों को बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल किया जाता है।
हैंडलूम दिवस किस दिन मनाया जाता है? : National Handloom Day 2023
यह दिवस भारत के लिए काफी मायने रखता है, जिसे 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा (हैंडलूम) दिवस मनाया जाता है। अब सवाल यह है कि 7 अगस्त को ही हैंडलूम दिवस क्यों मनाया जाता है? ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन स्वदेशी आंदोलन के रूप में चुना गया था। यह दिन हमारे इतिहास का बहुत ही खास दिन माना जाता है।
भारत में हैंडलूम दिवस क्यों मनाया जाता है? : National Handloom Day 2023
भारत के कई राज्य ऐसे हैं, जो खास हथकरघा यानी हैंड-वर्क चीजों को बनाने के लिए जाने जाते हैं जैसे- आंध्र प्रदेश की कलमकारी, गुजरात की बांधनी, तमिलनाडू का कांजीवरम और महाराष्ट्र की पैठनी आदि। इससे यह बात साफ है कि हैंडलूम भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी समान होती है।
हैंडलूम दिवस की शुरुआत कब हुई थी? : National Handloom Day 2023
बता दें कि 1905 में लार्ड कर्ज़न ने बंगाल के विभाजन की घोषणा की, तब कोलकाता के टाउन हॉल में एक महा जनसभा से स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसकी दिन को याद करते हुए 2015 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपके मन में स्टोरी से संबंधित कोई सवाल है, तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jyoti Patrika से।