US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन निकले कैंसर के मरीज, जानें डॉक्टर ने अब स्वास्थ्य को लेकर क्या कहा?

 

US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023 ,अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्किन कैंसर हो गया था। व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ’कॉनर ने कहा- बाइडेन के चेस्ट की स्किन पर घाव हो गया था। फरवरी में सर्जरी के दौरान इस घाव वाली स्किन को हटा दिया गया था। इसे जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें पता चला कि ये घाव बेसल सेल कार्सिनोमा है। यह स्किन कैंसर का सामान्य रूप है।

US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023

डॉक्टर ओ’कॉनर ने कहा- सर्जरी के दौरान कैंसर फैलाने वाले सभी टिश्यूज को हटा दिया गया। इलाज के बाद बाइडेन बिल्कुल ठीक हो गए हैं। उन्हें आगे इलाज की जरूरत नहीं है। हालांकि राष्ट्रपति बाइडेन की सेहत की निगरानी की जा रही है। हम देख रहे हैं कि उन्हें स्किन से जुड़ी कोई और परेशानी तो नहीं हो रही है।

सीने से कैंसर युक्त त्वचा को काटकर निकाला : US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023

डॉक्टर ने बताया कि बाइडन के सीने में जिस जगह से घाव निकाला गया,  वह पूरी तरह ठीक हो गयी है और राष्ट्रपति त्वचा की नियमित जांच कराते रहेंगे। उनकी छाती से जो घाव निकाला गया वे बेसिल कोशिकाएं थीं। बेसिल कोशिकाएं कैंसर की सबसे आम और आसानी से ठीक होने वाली कोशिकाएं हैं। ओ’कोनोर ने बताया कि ये अन्य कैंसर की तरह अधिक तेजी से फैलती नहीं हैं, लेकिन इनका आकार बड़ा हो सकता है। इसलिए इन्हें हटा दिया जाता है।

यह कैंसर धूप के संपर्क में आने से फैलता है। ओ’कोनोर ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपनी युवावस्था के दौरान धूप में काफी समय बिताया था। प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी जनवरी में दो बेसिल कोशिकाओं वाले घाव हटवाए थे। गौरतलब है कि बाइडन के बेटे ब्यू की 2015 में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गयी थी।

कैंसर का ऑपरेशन कराने के चौथे दिन ही यूक्रेन पहुंच गए थे बाइडन : US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023

US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023
US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023

आपको जानकर हैरानी होगी कि जो बाइडन अपने त्वचा के कैंसर का ऑपरेशन कराने के चौथे दिन ही यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए थे। डॉक्टरों के अनुसार गत 16 फरवरी को इनका ऑपरेशन किया गया। वह 20 फरवरी को यूक्रेन पहुंच गए थे। जबकि यात्रा के लिए इसके दो दिन पहले ही रवाना हो गए थे। इसका मतलब है कि कैंसर का ऑपरेशन कराने के दूसरे दिन ही जो बाइडन कीव के लिए रवाना हो चुके थे, क्योंकि यूक्रेन पहुंचने के लिए उन्होंने करीब 39 घंटे का सफर तय किया था।

डिमेंशिया के रोगी भी हैं बाइडेन : US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023

जो बाइडेन को बढ़ती उम्र की बीमारियों ने घेर रखा है। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें डिमेंशिया का रोगी बताया जा रहा है। बाइडेन को 1988 में ‘ब्रेन एन्यूरिज्म’ भी हुआ था, जिसका वो इलाज करा चुके हैं। इसके दोबारा होने के सिर्फ 20% चांस हैं। बाइडेन अपना गाल ब्लैडर भी निकलवा चुके हैं। अमेरिकन फेडरेशन फॉर एजिंग रिसर्च के एक एकेडमिक पेपर के मुताबिक 79% चांस हैं कि बाइडेन बतौर राष्ट्रपति अपना पहला कार्यकाल पूरा होने तक जीवित रह पाएं।

16 फरवरी को जांच में बाइडेन फिट बताए गए थे 

16 फरवरी को ही फिजिकल एग्जामिनेशन के दौरान डॉक्टर ओ’कॉनर ने 80 साल के बाइडेन को बिल्कुल फिट बताया था। उनका कहना था कि बाइडेन राष्ट्रपति के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए बिल्कुल हेल्दी और फिट हैं।

बाइडेन की पत्नी और बेटे को भी कैंसर था  : 

जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन को भी स्किन कैंसर था। जनवरी में उनकी भी सर्जरी हुई थी। 71 साल की जिल की एक आंख के ऊपर और चेस्ट से घाव वाली स्किन को निकाला गया था। वहीं, बाइडेन के बेटे ब्यू को ब्रेन कैंसर था। 2015 में उसकी मौत हो गई थी। तभी से जो बाइडेन अपनी हेल्थ को लेकर चिंतित थे।

US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023
US President: Joe Biden Turned Out To Be a Cancer Patient 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *