चांदी की शुद्धि के बाद उसे घर की तिजोरी में अवश्य रखना चाहिए।

Chand Grahan 2023: क्या चंद्र ग्रहण में खा सकते हैं खाना? जानें बचे भोजन का क्या करना चाहिए

Can We Eat Food During Lunar Eclipse 2023 : इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण  दिनांक 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य है। बता दें, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

ज्योतिष के हिसाब से चंद्र ग्रहण चंद्र ग्रहण दिनांक 29 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा।

वहीं इस साल शरद पूर्णिमा भी उसी दिन है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। शरद पूर्णिमा में खीर बनाना बेहद खास माना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा में कालकृति से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत की बारिश करते हैं। इसलिए इस दिन रात्रि में छत पर खीर रखने की भी परंपरा है।

अब ऐसे में सवाल यह है कि चंद्रग्रहण के दौरान खाना खाया जा सकता है और अगर आपने पहले ही भोजन कर लिया है, तो उस बचे भोजन का क्या करना चाहिए।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

ग्रहण के दौरान यह लोग कर सकते हैं भोजन 

Can We Eat Food During Lunar Eclipse 2023

कोई भी ग्रहण हो, सूर्य या चंद्र ग्रहण। दोनों में खाने की मनाही होती है। क्योंकि उस दौरान नाकारात्मक शक्तियों और कीटाणु का प्रभाव अधिक रहता है। इसलिए इस समय व्यक्ति भोजन करने से बीमार हो सकता है, लेकिन इस दौरान भोजन में तुलसीदल डालकर बच्चे, बीमार व्यक्ति, वृद्ध भोजन कर सकते हैं।

ग्रहण के बाद बचे भोजन का क्या करें? 

Can We Eat Food During Lunar Eclipse 2023

अगर आपने ग्रहण से पहले भोजन बनाकर खा लिया है और खाना बच गया है, तो उसमें तुलसीदल डालकर आप उसे रख सकते हैं। वह खाना शुद्ध रहेगा और आपको उसे फेंकना भी नहीं पड़ेगा। चंद्रग्रहण से पहले यानी कि सूतक काल लगने कुछ समय पहले पीने का पानी और खाने में तुलसी दल अवश्य डालें और उसे अच्छे से ढककर रख दें। इससे खाना खराब नहीं होगा और शुद्ध भी रहेगा। आप उस खाने को बाद में भी खा सकते हैं।

ग्रहण के दौरान जरूर करें इन मंत्रों का जाप 

ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे आपको लाभ हो सकता है।

  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते,
  • अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
  • ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
  • विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
  • दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥
  • ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय
  • जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jyoti Patrika से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Read This Also : What Does it Mean to See God in Dream

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *