5 Best Ayurvedic Herbs for Relief From Joint Pain

जोड़ों का दर्द दूर करने में कारगर हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, जानें इस्तेमाल का तरीका

5 Best Ayurvedic Herbs for Relief From Joint Pain : जोड़ों में दर्द की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। एक समय था जब बुजुर्गों को ही जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता था। लेकिन आजकल कम उम्र के लोग भी जोड़ों में दर्द की शिकायत करते हैं। मोटापा, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, खराब जीवनशैली, हाई यूरिक एसिड और अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में दर्द हो सकता है। जोड़ों का आपकी पूरी दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी होती है। कई बार जोड़ों का दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि व्यक्ति को पेन किलर्स का सहारा लेना पड़ता है।

लेकिन इन दवाइयों का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में, आप जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का उपयोग कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन जड़ी-बूटियों का शरीर पर कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता है। इनके प्रयोग से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। आज इस लेख में हम आपको ऐसी 5 जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं, जो जोड़ों के दर्द को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

जोड़ो के दर्द से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां – Ayurvedic Herbs For Joint Pain 

हल्दी

5 Best Ayurvedic Herbs for Relief From Joint Pain

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। आप हल्दी का इस्तेमाल अपने खाने और चाय में भी कर सकते हैं।

गुग्गुल

5 Best Ayurvedic Herbs for Relief From Joint Pain

गुग्गुल एक बेहद शक्तिशाली जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में गुग्गुल का प्रयोग शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जॉइंट पेन से राहत पाने के लिए आप गुग्गुल का सेवन पानी के साथ कर सकते हैं।

अदरक

5 Best Ayurvedic Herbs for Relief From Joint Pain

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में अदरक काफी कारगर साबित हो सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं या इसके तेल का उपयोग कर सकते हैं।

निर्गुण्डी

आयुर्वेद में निर्गुण्डी का इस्तेमाल एक शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स और कार्बनिक फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द की समस्या से जल्द राहत दिला सकते हैं। इसका इस्तेमाल तेल के रूप में मसाज करने के लिए किया जा सकता है।

अजवाइन

हर भारतीय घर की रसोई में आपको अजवाइन आसानी से मिल जाएगी। इसका इस्तेमाल दाल और सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में भी अजवाइन बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। आप अजवाइन का सेवन करने के अलावा इसका तेल तैयार करके जोड़ों पर लगा सकते हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : Avoid These 5 Mistakes While Having Meals

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *