Chandrayaan-3 Moon Landing Updates

Chandrayaan-3 Moon Landing Updates: चांद पर इस समय लैंड करेगा चंद्रयान-3, जानिए इससे जुड़े सभी अपडेट्स

Chandrayaan-3 Moon Landing Updates :  आज भारत स्पेस में इतिहास रचने वाला है। चंद्रयान-3, का लैंडर मॉड्यूल शाम 5.45 मिनट पर चांद की ओर बढ़ना शुरू होगा। सफलता पूर्वक सॉफ्ट लैंडिग होने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इसरो ने जानकारी दी है कि शाम 6 बजकर 4 मिनट पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

आज की तारीख भारत के लिए ऐतिहासिक होने वाली है। स्पेस में भारत एक और इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान-3, का लैंडर मॉड्यूल शाम 5.45 मिनट पर चांद की ओर बढ़ना शुरू होगा। भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने भारत के तीसरे मून मिशन, चंद्रयान- 3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया था। आज इसकी सॉफ्ट लैंडिग होनी है। जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है। सभी देशवासी सफलता की नई कहानी लिखते हुए देखने की आस लगाए हुए हैं। आज शाम यह चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इससे जुड़ी पूरी अपडेट्स हम आपके साथ शेयर करते रहेंगे।

चंद्रयान-3 से जुड़ी जरूरी जानकारी ( Chandrayaan 3 detailed updates)

Chandrayaan-3 Moon Landing Updates

इसरो 6 बजकर4 मिनट पर चांद की सतह पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिग करवाएगा। अगर सब कुछ सही तरीके से हुआ, चंद्रयान के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई तो, रोवर प्रज्ञान उससे बाहर आ जाएगा। इसके बाद चांद की सतह से हमें वहां के पानी और वातावरण की जानकारी मिलती रहेगी। चांद पर पानी, बर्फ या और क्या चीजें मौजूद हैं, इस बारे में सही जानकारी मुहैया हो सकेगी। हालांकि, चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग में अभी कुछ चुनौतियां हैं। इसरो की इसमें सफलता की पूरी उम्मीद है।

चंद्रयान-3 से सामने क्या है चुनौतियां? (Challenges in Chandrayaan 3 landing)

Chandrayaan-3 Moon Landing Updates

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग में अभी कुछ चुनौतियां भी हैं। सबसे पहली और बड़ी चुनौती लैंडिंग के समय रफ्तार को कंट्रोल करना है। लैंडर उतरते वक्त सीधा रहे और जो जगह इसरो ने चुनी है, लैंडर वहीं लैंड करे, ये कुछ चुनौतियां हैं, जिन्हें अगर चंद्रयान-3 पार कर लेता है, तो आज नया इतिहास रच जाएगा।

जब चंद्रयान-2 हुआ था फेल (When did chandrayaan-2 fail)

Chandrayaan-3 Moon Landing Updates

बता दें कि चंद्रयान- 2 को इसरो ने लगभग 4 साल पहले 22 जुलाई, 2019 को चंद्रमा की ओर भेजा था। लेकिन तब चांद की सतह पर इसकी सफल लैंडिंग नहीं हो पाई थी। जब लैंडर चंद्रमा की सतह से कुछ किलोमीटर दूर था, तब कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया था और मिशन फेल हो गया था।

चंद्रयान-3 की सफलता की उम्मीद (Chandrayaan-3 Success chances)

Chanrayaan 3 landing details: वैसे तो इसरो को चंद्रयान-3 की सही लैंडिंग की पूरी उम्मीद है लेकिन अगर यह आज सफल नहीं होती है तो इसरो ने इसके लिए बैकअप प्लान भी रखा हुआ है। इसरो चीफ ने बताया है कि चंद्रयान-3, 24 अगस्त को दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा।

चंद्रयान-3 मिशन सॉफ्ट लैंडिंग लाइव टेलीकास्ट (Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE Telecast)

FAQ

  • चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग कब होगी?

    आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग होगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : 5 Things a Woman Expects From Mother in Law

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *