Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

Fathers Day: अपने पापा को राशि अनुसार दें गिफ्ट, रहेंगे स्‍वस्‍थ

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023 : हमारे माता-पिता ईश्‍वर का सबसे अनमोल तोहफा है। मां के साथ हम हर भावना और दुख को बांट सकते हैं और पिता हमारे सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं। पिता के प्रति अपने प्‍यार को व्‍यक्त करने के लिए हर साल जून के महीने में तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 18 जून को है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए बच्‍चे अपने पापा को गिफ्ट भी देते हैं।
यदि आप अपने पापा को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो उनकी राशि के अनुसार कुछ चीजें खरीदकर दें। इससे आपके पापा का स्वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। ऐसे में न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं कि आप अपने पिता को राशि के अनुसार कौन से गिफ्ट दे सकते हैं-

मेष राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

यदि आपके पापा की राशि मेष है। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं। इस राशि के लोग व्यवहार कुशल होते हैं। उनकी ग्रह दशा में सुधार के लिए आप उनको लाल रंग के गिफ्ट दे सकते हैं। आप अपने पापा को लाल रंग का पेन, लाल रंग की टी शर्ट या फिर लाल रंग की टाई गिफ्ट करें।

इसके अलावा, आप इस खास दिन पर उन्हें रेड कलर की कोई मिठाई भी खिला सकते हैं।

वृषभ राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। ऐसे लोग सहनशील और सौम्य स्वभाव के होते हैं। यदि आपके पिता की राशि वृष है, तो फादर्स डे पर आप उन्‍हें सफेद रंग की शर्ट दे सकते हैं।

इसके अलावा, पापा को नारियल या फिर काजू की बर्फी गिफ्ट में दे सकते हैं।

मिथुन राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है। इस राशि के लोग प्यारे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। अगर आपके पिता की राशि मिथुन है, तो आप फादर्स डे के मौके पर उनको हरे रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

इस दिन पिता के लिए हरे-भरे पौधे वाले गमले भी ला सकते हैं। इससे बुध ग्रह आपके पिता को शुभ प्रभाव देंगे।

कर्क राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है। इस राशि के लोग कल्पनाशील होते हैं। ऐसे में यदि आपके पापा की राशि भी कर्क है, तो आप उन्हें सफेद रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

इसके अलावा, इस दिन आप अपने पिता को एक अच्छा सा फोटो फ्रेम दे सकते हैं, जिसमें पूरे परिवार की फोटो लगी हो।

सिंह राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं। राशि के जातक ऊपर से जितने तेज और जिद्दी होते हैं, अंदर से उतने ही उदार होते हैं। यदि आपके पिता की राशि सिंह है, तो आप उनके लिए लाल और पीले रंग की मिठाइयां ला सकते हैं।

इसके अलावा, आप उन्हें लाल रंग की शर्ट भी दे सकते हैं।

कन्या राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग मेहनती होते हैं। अगर आपके पिता की राशि कन्या है, तो आप उन्हें हरे रंग के गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा, आप उन्‍हें अच्‍छी-सी डायरी पेन दे सकते हैं।

तुला राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र हैं। इस राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। यह ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ घुल-मिल कर रहना पसंद करते हैं। अगर आपके पिता की राशि तुला है, तो आप उन्हें अच्छा सा पर्स या परफ्यूम दे सकते हैं।

इसके अलावा, आप अपने पापा को सफेद रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

मेष राशि की तरह वृश्चिक राशि के भी स्वामी मंगल ग्रह हैं। यह लोग जिंदगी को अपने अंदाज से जीना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आपके पापा की राशि वृश्चिक है, तो आप उन्हें लाल रंग के फलों की अच्छी सी बास्‍केट बनवाकर गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा, लाल रुमाल भी दे सकते हैं।

धनु राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

यदि आपके पिता की राशि धनु है, तो आप उनको पीला, हल्का आसमानी, हल्का हरा, गुलाबी, जामुनी रंग के गिफ्ट दे सकते हैं। इन रंगों के रुमाल या टीशर्ट आपके पापा के लिए शुभ हो सकते हैं।

मकर राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

मकर राशि के लोग मेहनती और वफादार होते हैं। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है। यदि आपके पापा की राशि मकर है, तो आप उन्हें काले रंग की बेल्ट या फिर काले रंग के जूते या कपड़े गिफ्ट में दे सकते हैं।

इससे शनि देव की कृपा आपके पिता पर बनी रहेगी।

कुंभ राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

यदि आपके पिता की राशि कुंभ है, तो उनके लिए काला, नीला, जामुनी और हरा रंग शुभ हो सकता है। इसलिए आप अपने पापा को इन रंगों से मिलते जुलते रंग की टीशर्ट, शर्ट या डायरी दे सकते हैं।

मीन राशि

Give Gift To Your Father According To Zodiac 2023

मीन राशि के स्‍वामी बृहस्‍पति हैं। ऐसे में यदि आपके पिता की राशि मीन है, तो आप उन्हें पीले रंग के फूल या बैग गिफ्ट में दे सकते हैं। इसके अलावा, इस दिन अपने पापा की पीले रंग की मिठाई जरूर खिलाएं।

आप भी अपने पिता को राशि के अनुसार यह गिफ्ट दे सकते हैं। अगर आपको भी राशि से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : How To Clean Bathroom Fast 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *