Learn How To Use Curd On Skin And Hair

जानें त्वचा और बालों पर कैसे करें दही का इस्तेमाल

Learn How To Use Curd On Skin And Hair

Learn How To Use Curd On Skin And Hair : खाने के स्वाद को बढ़ाने और सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। दही का उपयोग त्वचा और बालों पर भी किया जाता है। इसका कारण दही में पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। बालों और ्त्वचा पर दही लगाने से क्या होता है, यह जानने के लिए हमने शहनाज हुसैन से बात की है। उन्होंने हमें बताया कि दही के इस्तेमाल से बालों को प्रोटीन मिलता है। चलिए विस्तार से जानत हैं कैसे करें बाल और त्वचा पर दही का उपयोग।

बालों में कैसे करें दही का इस्तेमाल? : Learn How To Use Curd On Skin And Hair 

Learn How To Use Curd On Skin And Hair

  • बालों में भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। शैंपू करने से पहले बालों में दही लगाएं। दही के उपयोग से बालों को प्रोटीन मिलता है। बालों की कंडीशनिंग के लिए मेहंदी में दही मिलाई जा सकती है।
  • अगर आपके बाल ड्राई हैं, तो आपको बालों में दही का उपयोग करना चाहिए। दही के उपयोग से बाल सॉफ्ट हो जाते हैं।

बालों में दही लगाने के फायदे : Learn How To Use Curd On Skin And Hair 

  • अगर आप बालों को मुलायम बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे-महंगे शैंपू का इस्तेमाल करके थक चुकी हैं, लेकिन पिर भी आपको कुछ खास फायदा नहीं हुआ है। इस स्थिती में आपको बालों में दही का इस्तेमाल करना चाहिए। दही के उपयोग से बाल सॉफ्ट के साथ-साथ फ्रिजी भी नहीं होते हैं।
  • अगर आपके पास बालों को डीप कंडीशन करने के लिए स्पा करवाने का समय नहीं है, तो बालों में दही लगाएं। दही लगाने से स्कैल्प साफ रहता है। अगर स्कैल्प साफ रहेगा, तो आपके बाल भी अच्छे हो जाएंगे।

कैसे करें त्वचा पर दही का इस्तेमाल? : Learn How To Use Curd On Skin And Hair 

Learn How To Use Curd On Skin And Hair

  • दही में बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
  • नहाने से करीब 15-20 मिनट पहले शरीर पर लगा लें।
  • अब त्वचा को हल्का गीला कर लें और धीरे से रगड़ें।
  • आखिर में सामान्य तरीके से नहा लें।

दही फेस मास्क कैसे बनाएं : Learn How To Use Curd On Skin And Hair 

दही से फेस मास्क भी बनाया जा सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच चोकर, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद, अंडे का सफेद भाग और दही मिलाएं। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें।

दही से कैसे बनाएं स्क्रब : Learn How To Use Curd On Skin And Hair 

ऑयली स्किन को स्क्रब करने से फायदा होता है। आपको बाजार से महंगे स्क्रब खरीदने की जरूरत नहीं है। आप दही से फेस स्क्रब बना सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए चावल के आटे में, दही और चुटकी भर हल्दी मिक्स करें। अब इस स्क्रब को त्वचा पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़कर पानी से चेहरे को धो लें।

त्वचा पर दही लगाने के फायदे : Learn How To Use Curd On Skin And Hair 

  • अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप रोजाना चेहरे पर दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • केवल ऑयली ही नहीं, मुंहासे की समस्या होने पर भी चेहरे पर दही का उपयोग किया जा सकता है।
  • दही एसिड-अल्कलाइन को बैलेंस करने का काम करता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट Jyoti Patrika के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *