Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc

Sawan Kab Hai 2023: 19 साल बाद इस दुर्लभ योग में दो महीने का होगा सावन, जानें तिथि समेत जरूरी बातें

Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc

Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc: हिन्दी धर्म में भगवान शिव की पूजा का सबसे पावन महीना सावन माना जाता है।

इस साल सावन बहुत ही दुर्लभ योग में पड़ने जा रहा है। खास बात यह है कि सावन इस बार दो महीने का होने वाला है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं सावन की आरंभ तिथि समेत सभी जरूरी बातें।

कब से शुरू हो रहा है सावन?(Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc)

Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc

4 जुलाई से 31 अगस्त की सुबह तक सावन रहेगा और फिर भाद्रपद मास शुरू होगा। रक्षा बंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस महीने में शिव जी का अभिषेक करने की परंपरा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप कर सकते हैं। आज से 31 अगस्त तक 16 दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, द्विपुष्कर जैसे शुभ योग रहेंगे। इन योगों में पूजा-पाठ के साथ खरीदारी भी की जा सकती है।

क्यों पड़ रहा है 2023 में दो बार सावन? (Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc)

Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc

  • वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है।
  • चंद्र मास 354 दिनों का होता है और सौर मास 365 दिन का।
  • चंद्र मास और सौर मास में तकरीबन 11 दिनों का अंतर होता है।
  • हर तीसरे साल में यह अंतर 33 दिनों का हो जाता है।
  • इसी अंतर को अधिक मास कहा जाता है।
  • इस बार सावन अधिक मास में ही है जो बहुत दुर्लभ माना जाता है।
  • यही कारण है कि सावन इस साल दो महीने का होने वाला है।

कब-कब हैं सोमवार तिथियां? (Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc)

Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc

  • सावन पहला सोमवार: 10 जुलाई
  • सावन दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
  • सावन तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
  • सावन चौथा सोमवार: 31 जुलाई
  • सावन पांचवा सोमवार: 7 अगस्त
  • सावन छठा सोमवार: 14 अगस्त
  • सावन सातवां सोमवार: 21 अगस्त
  • सावन आठवां सोमवार: 28 अगस्त

कैसे करें सावन 2023 की पूजा? (Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc)

Sawan 2023: Monday Dates, Shubh Yog, Puja Vidhi, Significanc

  • सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का स्मरण करें।
  • अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद एक लोटे में गंगाजल भरकर शिव मंदिर में जाएं।
  • भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  • भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा अर्पित करें।
  • गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र आधी भी शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • सामग्री चढ़ाते समय ॐ का उच्चारण करें या शिव स्तुति गाएं।
  • भगवान शिव के आगे रुद्राक्ष अर्पित करें और मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • मंदिर में बैठकर सावन सोमवार के दिन सोमवार व्रत की कथा अवश्य पढ़ें।
  • भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं।
  • भगवान शिव की आरती गाएं और महादेव का ज्यादा से ज्यादा ध्यान करें।

आप भी जान लें सावन से जुड़ी ये सभी बातें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : When We Can Go To Temple After Periods 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *