US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

विमान में सवार होने के दौरान लड़खड़ाकर गिरे राष्ट्रपति जो बाइडन, पोलैंड से लौटते समय की घटना

US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

व्हाइट हाउस ने इस घटना पर तुरंत नहीं दी कोई प्रतिक्रिया : US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023
US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023 : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन विमान में चढ़ने के दौरान सीढ़ियों पर गिर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति सार्वजनिक स्थान पर लड़खड़ाकर गिरे हों। लगभग दो साल पहले जो बाइडेन इसी तरह जॉइंट बेस एंड्रयूज में सीढ़ियों पर गिरे थे। तब व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया था कि बाइडेन पूरी तरह ठीक हैं। तेज हवा के चलते उनका संतुलन बिगड़ गया था।

पोलैंड से वाशिंगटन लौट रहे थे : US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023
US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

जो बाइडेन पोलैंड के वारसॉ से वाशिंगटन लौट रहे थे। इसी दौरान एयरफोर्स वन पर चढ़ने के दौरान वह सीढ़ियों पर लड़खड़ाते हुए गिर गए। हालांकि, वह तुरंत संभल गए और विमान में चढ़ गए। बाइडेन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  हालांकि, अभी व्हाइट हाउस की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन उनको कोई चोट आने की सूचना नहीं है।

बता दें कि जो बाइडेन सोमवार को अचानक यूक्रेन पहुंच गए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध की पहली वर्षगांठ के मौके पर बाइडेन कीव पहुंचे। इसके बाद वह पोलैंड पहुंचे।

रूस का न्यू स्टार्ट संधि निलंबित करना ‘बड़ी गलती’ : US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

इससे पहले बुधवार को जो बाइडेन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और रूस के बीच परमाणु हथियारों की नियंत्रण संधि के आखिरी बचे हिस्से से अपने देश की भागीदारी निलंबित करके ‘बड़ी गलती’ की है। अमेरिकी राष्ट्रपति उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के पूर्वी हिस्से के सहयोगियों को आश्वस्त करने के लिए पोलैंड पहुंचे थे।

बाइडेन ने रूस की निंदा की : US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

उन्होंने इन सहयोगी देशों को आश्वस्त किया कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बावजूद अमेरिका उन सभी देशों के पक्ष में खड़ा रहेगा। संधि से पीछे हटने की पुतिन की घोषणा के बाद अपनी पहली टिप्पणियों में बाइडेन ने रूस के इस फैसले की निंदा की।संधि को न्यू स्टार्ट की संज्ञा दी गई थी ।

परमाणु मुखास्त्र और मिसाइल निरीक्षण के रूसी सहयोग को निलंबित करने का निर्णय पिछले साल के अंत में मास्को की ओर से रद्द की गई वार्ता का अनुसरण करता है।बाइडन की यह टिप्पणी उस वक्त आई जब वह पोलैंड और यूक्रेन की अपनी चार-दिवसीय यात्रा को समेटने के क्रम में ‘बुखारेस्ट नाइन’ के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे ।

अमेरिका के सबसे उम्रदराज प्रेसीडेंट हैं बाइडेन : US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023
US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

बाइडेन अमेरिका में राष्ट्रपति पद संभालने वाले सबसे बुजुर्ग नेता हैं। 80 साल के डेमोक्रेट नेता ने 20 जनवरी 2021 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उन्होंने रिपब्लिक के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हराकर अमेरिका की सत्ता हासिल की थी। इससे पहले नवंबर 2020 में बाइडेन के दाहिने पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। उस दौरान वह अपने डॉग के साथ खेल रहे थे।

अमेरिकी प्लेन से एक और शख्स गिरा था : US President Joe Biden Stumbles, Falls Again 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जब पोलैंड पहुंचे थे, तब प्लेन से उतरते समय एक शख्स नीचे गिर गया था। ये शख्स कौन था इसकी जानकारी नहीं मिली। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट किए। कई लोगों ने पूछा कि आखिर गिरने वाला शख्स कौन है। कई लोगों ने सवाल किया- क्या बाइडेन फिर गिर गए? हालांकि प्लेन की सीढ़ियों से गिरने वाला ये शख्स अमेरिका का राष्ट्रपति तो नहीं था।

Read This : Indian Women Cricket Team 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *