4 Ways to Use Raw Milk on Face for Glowing Skin

कच्चे दूध में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें, चांद सा निखर जाएगा आपका चेहरा

4 Ways to Use Raw Milk on Face for Glowing Skin :  दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में विटामिन ए, विटामिन-डी, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही वजह है कि दूध को कंप्लीट फूड यानी संपूर्ण आहार कहा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सबको रोजाना एक गिलास दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी होता है? दादी-नानी के जमाने से त्वचा पर निखार लाने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। कच्चा दूध त्वचा की टैनिंग (Tan removal home remedies) को कम करता है और रंगत को निखारता है। अगर आप कच्चे दूध में हल्दी, बेसन और शहद जैसी चीजों को मिलाकर लगाएंगे, तो त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध कैसे लगाना चाहिए? –

1. कच्चा दूध और हल्दी

4 Ways to Use Raw Milk on Face for Glowing Skin

कच्चा दूध और हल्दी, दोनों त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का एक साथ इस्तेमाल करने से त्वचा की रंगत निखरती है। साथ ही, झुर्रियों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।

2. कच्चा दूध और बेसन

4 Ways to Use Raw Milk on Face for Glowing Skin

आप चाहें तो कच्चे दूध को बेसन के साथ मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच दूध लें। इसमें एक चम्मच बेसन डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें। इससे मुहांसों और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

3. कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी

4 Ways to Use Raw Milk on Face for Glowing Skin

आप कच्चे दूध को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होंगे। साथ ही, त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।

4. कच्चा दूध और शहद

4 Ways to Use Raw Milk on Face for Glowing Skin

अगर टैनिंग के कारण आपकी स्किन पर सांवलापन आ गया है, तो आप कच्चे दूध को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। इसमें एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। दूध और शहद का कॉन्बिनेशन त्वचा में निखार लाता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।

आप भी इन चीजों को डाइट में शामिल करके खून को साफ और बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें Jyoti Patrika से।

Read This Also : Soya Milk Benefits For Wrinkle Free Skin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *