4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles

त्वचा पर लगाएं ये मास्क,चेहरा नहीं नजर आएगा बूढ़ा

4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles

4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles : भला किसे नहीं पसंद कि उनकी त्वचा हमेशा ग्लोंइग के साथ-साथ जवां नजर आए? त्वचा को जवां रखने के लिए सही देखभाल जरूरी है। हमारी गलतियों के कारण चेहरा कम उम्र में ही बूढ़ा नजर आने लगता है। स्किन केयर में फेस मास्क का काफी इस्तेमाल किया जाने लगा है।

फेस मास्क की खासियत यह है कि यह हर स्किन टाइप और समस्या के मुताबिक बनाए जाते हैं। फेस मास्क घर पर भी बनाए जा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको एंटी-एजिंग फेस मास्क बनाने का तरीका बताएंगे। साथ ही,

बूढ़ी त्वचा का कारण

4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles

  • त्वचा की सही तरीके से देखभाल न करने की वजह से चेहरा बूढ़ा नजर आने लगता है। बेसिक स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। इसमें क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइज करना शामिल है।
  • चेहरे पर सनस्क्रीन का उपयोग न करने की वजह से त्वचा बूढ़ी नजर आने लगती है। सूरज के हानिकारक किरणों के कारण त्वचा डैमेज हो जाती है।
  • मेकअप में केमिकल होता है, जो स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए मेकअप का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव जरूर करें।
  • स्किन पर नेचुरल चीजों का उपयोग करें। बाजार में हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जो स्किन के लिए हानिकारक होते हैं।
  • सीरम और रेटिनॉल स्किन के लिए फायदेमंद है। ये प्रोडक्ट्स त्वचा को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इसलिए इनका उपयोग जरूर करें।

क्यों है एलोवेरा जेल त्वचा के लिए फायदेमंद?

4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles

 

एलोवेरा जेल कोलेजन डैमेज होने से रोकता है। कोलेजन की कमी से त्वचा लटकने लगती है और झुर्रियां होने लगती है। इसलिए त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से फायदा होता है।

  • ताजा एलोवेरा जेल निकालें।
  • अब 2 चम्मच एलोवेरा जेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें।
  • एक ब्रश की मदद से दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
  • साफ ब्रश से मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
  • आप इस मास्क का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं।

नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नींबू का इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही, एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

त्वचा पर एवोकाडो लगाने के फायदे

4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles

एवाकाडो में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। इसमें हेल्दी फैट भी होता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है। यही नहीं, एवोकाडो स्किन में कोलेजन के प्रोडक्शन में भी मदद करता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं होती हैं।

कैसे बनाएं एवोकाडो से मास्क?

  • एवोकाडो का छिलका निकाल लें।
  • अब एक चम्मच से एवोकाडो का गूदा निकालें।
  • एवोकाडो में 2 चम्मच शहद डालें।
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इस मास्क का इस्तेमाल नहाने से पहले त्वचा पर करें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस मास्क का उपयोग करने से झुर्रियां कम हो जाएंगी।

पपीता से फेस मास्क बनाने का तरीका

4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles

पपीता का इस्तेमाल त्वचा पर भी किया जा सकता है। पपीता के उपयोग से त्वचा ड्राई नहीं होती है। साथ ही, यह स्किन इलास्टिसिटी को भी बरकरार रखता है। जवां त्वचा पाने के लिए आप पपीता से फेस मास्क बना सकती हैं। मास्क बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • एक कटोर में पका पपीता को अच्छे से मैश कर लें।
  • अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
  • दोनों चीजजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। आंखों के आसपास लगाते वक्त सावधानी बरतें।
  • करीब 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
  • आखिर में मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

 नोट: इस आर्टिकल में बताए गए नुस्खे सुरक्षित है, लेकिन किसी भी मास्क का उपयोग करने से पहले स्किन टाइप जान लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।

ऑरेंज पील फेस मास्क कैसे बनाएं?

4 Homemade Face Masks To Get Rid Of Wrinkles

संतरे में विटामिन सी पाया जाता है। यह विटामिन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। स्किन ब्राइटनिंग के लिए भी संतरे का इस्तेमाल किया जाता है।

  • बाजार से ऑरेंज पील पाउडर खरीद लें। आप इस पाउडर को घर पर भी बना सकती हैं। इसके लिए संतरे के छिलकों को कुछ दिनों के लिए धूप में सूखा लें। अब छिलकों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच गुलाब जल डालें।
  • इसका थिक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • फेस मास्क को सूखने दें और पानी से चेहरे को धो लें।
  • आखिर में त्वचा को पोंछना न भूलें।
  • हफ्ते में 2 बार इस मास्क के उपयोग से त्वचा जवां रहेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट Jyoti Patrika के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *